कोटद्वार : श्री गुरु राम राय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार द्वारा श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से एसजीआरआर स्कूल कोटद्वार में 19 अप्रैल 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने बताया कि सुबह 9 बजे शुरू होने वाले शिविर में कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजिस्ट, शिशु रोग, फिजीशियन, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आईवीएफ, फिजियोथेरेपिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सक चिकित्सीय परामर्श देंगे। साथ ही जाँच एवं मरीजों को दवाईयां निःशुल्क दी जाएगी। आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, विधायक महंत दलीप रावत एवं कोटद्वार महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत की भी भागीदारी रहेंगी।


More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड