- कांवड यात्रियों से उनकी यात्रा के अनुभवों के सम्बन्ध में ली जानकारी
- दून पुलिस के मित्रवत व्यवहार एवं सेवार्थ भाव से श्रद्धालु हुए प्रफुल्लित
- उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए किया दून पुलिस का आभार प्रकट
देहरादून : कांवड मेले के अन्तिम सोमवार होने के कारण काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्र में आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा रायवाला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी दून द्वारा कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं को फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कावड यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर एसएसपी देहरादून द्वारा उनसे उनकी यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी सुगम यात्रा के लिये उन्हें अपनी शुभकामनांए दी। दून पुलिस के मित्रवत व्यवहार एवं सेवा भाव से प्रफुल्लित होते हुए कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार