देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील