गोपेश्वर (चमोली)। अंडर 17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग की ओर से 3 नवंबर को जिला स्तरीय ट्रायल खेल मैदान गोपेश्वर में आयोजित किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से देहरादून में 5 से 9 नवम्बर तक अण्डर- 17 बालको की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 3 नवंबर को खेल मैदान गोपेश्वर में जनपदीय चयन/ट्रायल होना है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी वांच्छित प्रमाण पत्रों के साथ 3 नवम्बर, पूर्वाह्न 12 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में प्रतिभाग कर सकते हैं।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात