कोटद्वार । कोटद्वार की बेटी गौरी गुसाई का चयन उत्तराखंड की अंडर 15 बालिका टीम में हुआ है। गौरी गुसाई कोटद्वार की प्रसिद्ध सनराइज क्रिकेट अकादमी में गत दो वर्षों से क्रिकेट का प्रशिक्षण ले रही है। सनराइज क्रिकेट अकादमी के कोच मोहित बिष्ट ने बताया कि गौरी कोटद्वार की प्रथम महिला खिलाड़ी है जिसने कोटद्वार में क्रिकेट के खेल को सीखा तथा कोच के द्वारा खेल की बारीकियों को जानकर उत्तराखंड की टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रही । गौरी गुसाईं के पिता माधव सिंह गुसाई एक शिक्षक हैं तथा माता मोनिका गुसाई गृहिणी हैं । कोटद्वार शहर तथा सनराइज क्रिकेट अकादमी के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है । अकादमी के साथियों द्वारा भविष्य के लिए गौरी गुसाई को शुभकामनाएं दी है कि वह भारतीय टीम में स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने माता पिता कोच एवं कोटद्वार शहर का नाम रोशन करें ।

More Stories
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें