गोपेश्वर (चमोली)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत ने सोमवार बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली की मनौती मांगी। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया और उन्हें धाम का प्रसाद भेंट किया। गौरतलब है कि तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड पवित्र तीर्थों में दर्शन के लिए पहुंचते है। इस वर्ष भी वे भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचे।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड