कोटद्वार : पिछले कुछ दिनों से काशीरामपुर तल्ला और कुंभीचौड़ में तेंदुए की दहशत होने के बाद अब प्रेम नगर काशीरामपुर मल्ला में भी तेंदुआ घरों से कुत्तों को उठा ले जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इस संबंध में प्रेम नगर निवासी पूनम राणा, प्रभा, सुनीता देवी, दीपक बिष्ट, कमला थापा, प्रियंका, किशन चन्द और अर्चना सहित कई लोगों ने वन विभाग को इसकी लिखित सूचना दी है। जिसके बाद से वन विभाग ने इन क्षेत्रों में गस्त बढ़ाई है और रात में अकेले न निकलने की सलाह भी दी है।

More Stories
बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला
देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें
तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां