जम्मू-कश्मीर : अखनूर में शिव मंदिर के पास बट्टल में आज सुबह 7 बजे 3 आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की. भारतीय सेना की 32 फील्ड रेजिमेंट ने तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन जारी है. जम्मू से एक और आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. फायरिंग के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है.
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर शहर के जोगवान इलाके में सोमवार सुबह सेना की एक एंबुलेंस जा रही थी. तभी आतंकवादियों के एक ग्रुप ने उस पर फायरिंग की. इस घटना के बाद पुलिस और सेना अलर्ट हो गई है और पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया है कि यह हमला सोमवार (28 अक्टूबर 2024) सुबह 7:25 बजे जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुआ. तीन से चार आतंकवादियों ने एंबुलेंस और दूसरे वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग