गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर ब्लॉक के भेरणी तथा काफलगैर गांवों में भालू ने दो मवेशियों को घायल कर दिया। भालू की सक्रिया से एक बार फिर लोग भालू के दहशत में घिर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भेरणी गांव में भालू ने गणेश सिंह की गाय को जख्मी कर दिया। काफलगैर में भी गोदांबरी देवी के बैल पर हमला कर भालू ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इससे पहले पाणीगैर में तीन मवेशियों को भालू अपना निवाला बना चुका है। भालू की इस सक्रियता से लोगों की नींद उड़कर रह गई है। महिलाओं का जंगल जाना मुश्किल हो गया है। भालुओं के आतंक से लोग कुछ हद तक निजात पाए थे कि अब एकबार फिर भालू की सक्रियता ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। राजबगठी के प्रधान महावीर रावत ने भालू की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग से भालू के आंतक से लोगों को निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

More Stories
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात