पोखरी (चमोली)। पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भालू ने गौशाला में घूस कर ग्याभिन गाय को अपना शिकार बना डाला। बीती रात को सेम गांव में भालू ने ताजबर सिंह भंडारी की गौशाला तोड़कर उनकी ग्याभिन गाय को मार डाला। भाजपा नेता महावीर सिंह रावत, अवधेश रावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू द्वारा गौशाला में घुसकर ग्याभिन गाय को निवाला बनाए जाने से लोग भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने और पीड़ित ताजबर सिंह भंडारी को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उधर, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम को गश्त के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड