हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में एक समीक्षा बैठक आहुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से लोक निर्माण विभाग की 55, सिचाई विभाग की 23, ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल निगम की 10-10, हरिद्वार-विकास प्रधिकरण की 24, जल सस्थान की 08, युवा कल्याण विभाग की 12, शहरी विकास विभाग की 28 अपूर्ण घोषणाओं सहित जनपद की कुल 218 घोषणाऐं अपूर्ण पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को घोषणाओं को समय से पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये तथा साथ ही शासन स्तर पर निरन्तर वार्तालाप करने निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी, के द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये।

More Stories
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश