चम्पावत : पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को बाहरी व्यक्तियों के अभियान चलाकर सत्यापन करने हेतु निर्देश दिये गए है। उक्त के क्रम में थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में साल क्षेत्रान्तर्गत मजदूरों का सत्यापन करने पर ठेकेदार मोहन चंद मिश्रा पुत्र कृष्ण चंद्र मिश्रा निवासी झिरौली बागेश्वर का पुलिस एक्ट मे चालान किया गया। उक्त ठेकेदार द्वारा नखासा जिला संभल से मजदूर मंगा कर सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगाने का कार्य किया जा रहा था, पूर्व में दी गई चेतावनी के बाद भी ठेकेदार द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया था। जिस पर ठेकेदार का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त