ज्योतिर्मठ : भगवान बदरीनाथ जी के कपाट आगामी 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस पावन अवसर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने विभिन्न संगठनों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कीं। ज्योतिर्मठ में आयोजित इन बैठकों में कपाट खुलने के उत्सव को भव्य बनाने और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने पर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि 21 अप्रैल को रावल जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी श्री नृसिंह मंदिर, ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस प्रस्थान को यादगार बनाने के लिए ज्योतिर्मठ के विभिन्न संगठनों के सहयोग से भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नृसिंह मंदिर प्रांगण से पेट्रोल पंप तक देव डोलियों को पारंपरिक विधि-विधान के साथ विदाई दी जाएगी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे विभिन्न वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ भाग लेंगे, वहीं स्थानीय महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में देव डोलियों की अगवानी करेंगी।

More Stories
देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी
देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं
आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित