हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को राजाजी टाइगर रिज़र्व की बेरीवाडा रेंज की सैधली पश्चिमी बीट में कक्ष संख्या 3a में स्थित अवैध धार्मिक संरचना को प्रशासन, वन विभाग (राजाजी टाइगर रिजर्व) व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ध्वस्त कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। यह अवैध धार्मिक सरंचना डालूवाला मजबता के निकट स्थित थी । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार अजयवीर सिंह, नायब तहसीलदार यूसुफ अली मय क्षेत्रीय कानूनगो, वार्डन राजाजी टाइगर रिजर्व मय वन विभाग टीम, थाना सिडकुल टीम उपस्थित थे।




More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग