हरिद्वार : हरिद्वार में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव में लगाए गए स्टॉल में टिहरी के कीर्ति नगर ब्लॉक से पहुंचे घड़ियाल देवता स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े पारंपरिक परिधान को लेकर कार्य कर रहा है। सहायता समूह की ओर से उत्तराखंड की दुल्हन के गहने और उत्तराखंड की टोपी बनाई जाती है । गहनों में जैसे कनफुल, मांग टीका, गुला बंद, पहाड़ी नथ, मंगलसूत्र बनाए जाते हैं, वहीं इसके साथ उत्तराखंडी टोपी के रूप में गढ़वाली-कुमाऊनी टोपी, हैंडमेड वूलन और कॉटन की टोपी भी बनाई जाती हैं। पहाड़ी ज्वेलरी को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ के अलावा अमेरिका, दुबई, china, सिंगापुर, इटली और भारत के अलग-अलग राज्यों से उत्तराखंड की टोपी और पहाड़ी गहनों की ऑर्डर लगातार मिलते हैं। समूह में पहुंचे विनोद असवाल ने बताया कि उनके समूह की वार्षिक आए 15 से 20 लख रुपए के बीच हैं। बताया कि समूह में 15 से 20 महिलाएं इस कार्य को करती हैं। उन्होंने कहा कि लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे विश्व में उत्तराखंड के परिधानों को बढ़ावा दे रहे हैं जिसका लाभ लगातार हमारे जैसे सहायता समूह को मिल रहा है इसका धन्यवाद उन्होंने मुख्यमंत्री जी के लिए किया।




More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त