पोखरी (चमोली)। पोखरी के रैंसू के गणवे और लखडी के जंगलों में लगी भीषण आग पर दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया गया है। वन विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नागनाथ रेंज के अंतर्गत रैसू वीट के गणवे और लखड़ी तोक के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार दोहपर बाद आग धधकने लगी थी। इसको बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दूसरे दिन शनिवार को वन भाग की टीम ने दोबारा से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। शनिवार को यह आग बढ़ते-बढ़ते लखड़ी तोक तक पहुंच गई। चारों ओर फैले घने धुएं से पूरा क्षेत्र प्रभावित है और बड़ी मात्रा में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल तथा उनकी टीम लगातार आग बुझाने के प्रयासों में जुटी हुई है किंतु तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। वन विभाग की टीम में वन आरक्षी दीपक सिंह नेगी, विपिन झिकवाण, सूरज राणा, फायर वाचर बिन्दी लाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग