देहरादून : उत्तराखंड में PPS (प्रांतीय पुलिस सेवा) एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। इस गठन में सर्वसम्मति से एसपी विजिलेंस स्वतंत्र कुमार को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके नेतृत्व में एक संतुलित, अनुभवी और कर्मठ टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और मुखर बनाने का काम करेगी।
नवगठित कार्यकारिणी
- अध्यक्ष: स्वतंत्र कुमार (SP विजिलेंस)
- उपाध्यक्ष: राजन सिंह एवं शेखर सुयाल
- महासचिव: मनोज ठाकुर
- सचिव: जगदीश पंत एवं आशीष भारद्वाज
- कोषाध्यक्ष: पूर्णिमा गर्ग
- मीडिया प्रभारी: मनोज कत्याल
- संगठन मंत्री: देवेंद्र नेगी
PPS अधिकारियों के हक और गरिमा के लिए मजबूती से काम करूंगा। संगठन को मजबूती देना और संवाद की संस्कृति को बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी।” — स्वतंत्र कुमार, नवनियुक्त अध्यक्ष, PPS एसोसिएशन


More Stories
उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार