- जिलाधिकारी ने ली देवलगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण की बैठक
पौड़ी : मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणा के क्रम में देवलगढ़ स्थित प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों को गति देने के लिये जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए एक समिति गठित करें, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, संस्कृति विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय हितधारकों से सुझाव प्राप्त करने के लिए एक सलाहकारी संस्था भी गठित की जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अवसंरचनात्मक डिज़ाइन में कोई कमी न रहे और इस परियोजना से कोई समझौता न किया जाय। इसके लिये किसी प्रतिष्ठित संस्था को कार्य में संलग्न किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में बनी डीपीआर की तकनीकी समीक्षा करते हुये विशेषज्ञ तकनीकी संस्था के समन्वय से पुनः डीपीआर तैयार की जाय, ताकि मंदिर के प्राचीन स्वरूप को यथावत रखते हुए विकास कार्य हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ अलग कार्यों को शामिल किया जाना है तो उन्हें भी डीपीआर में शामिल करें। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में भूगर्भीय सर्वेक्षण कराये जाने के निर्देश भी दिये, जिससे संरचना की स्थिरता एवं विकास की संभावनाओं का वैज्ञानिक आंकलन किया जा सके। बैठक में उप जिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच राजीव सिंह, संस्कृति विभाग से प्रेमचंद ध्यानी, देवलगढ़ के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी