गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के हाट-दशवाणा सड़क निर्माण की राह आसान करने के लिए जिलाधिकारी ने प्राथमिकता देने पर जोर दिया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के समाधान पर ही विस्तार से चर्चा की गई। सड़क निर्माण कार्य के लिए एनओसी प्रदान करने के आग्रह पर डीएम ने संबंधित विभागों को ग्रामीणों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीएचडीसी के महाप्रबंधक को प्रभावित गांवों में लोकहित से जुड़े अस्पताल, स्कूल और सड़क निर्माण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए। तहसीलदार की अध्यक्षता में गुरूवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा टीएचडीसी के महाप्रबंधक एवं प्रभावित स्थानीय लोगों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन कर आपसी समन्वय से समाधान के प्रयास होगे।
इस दौरान एसडीएम आरके पाण्डेय, तहसीलदार दीप्ती शिखा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन ध्यानी, टीएचडीसी महाप्रबंधक टीएचडीसी केपी सिंह, अपर महाप्रबंधक एसपी डोभाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी विकास दरमोड़ा, दशोली की ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, हाट की प्रधान लक्ष्मी देवी, वन पंचायत सरपंच हाट नरेन्द्र पोखरियाल समेत प्रभावित गांवों के लोग मौजूद रहे।

More Stories
सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम सख्त, नगर निगम को 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश; न्यूकैंट रोड पर अवैध वाहन पार्क करने व अतिक्रमण पर डीएम का कड़ा एक्शन, मौके पर कटे दर्जनों चालान
उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ