देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में रणनीतिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने के लिए रणनीतिक सलाहकार समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । नवाचार और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समिति निरंतर कार्य करेगी | यह समिति राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा देने का मजबूत आधार तैयार करेगी। बैठक में प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, समिति के सदस्य पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, इंदु कुमार पांडे व मनु गौर मौजूद रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील