17 April 2026

चमोली : सड़क अवरूद्ध, वाहन में ही हुआ प्रसूता का सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा दोनों स्वस्थ

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के कपीरी मार्ग पर सड़क अवरूद्ध होने के चलते प्रसूता ने वाहन में ही बेटे को जन्म दिया। दरअसल कपीरी पट्टी के कंडारा गांव की संतोष देवी (23) डिलीवरी के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल आ रही थी। वाहन से कर्णप्रयाग आने के चलते फलोटा में मार्ग अवरूद्ध पड़ा मिला। इसके चलते प्रसूता संतोषी देवी को वाहन से वापस कंडारा गांव ले जाया गया। इसी दौरान वाहन में उसकी तबियत खराब हो गई और सौभाग्यवश प्रसूता ने वाहन में ही बेटे को जन्म दे दिया। इससे परेशान परिजन खुशी से झूम उठे। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे है।

दरअसल मानूसनी सीजन में पहाड़ों में सड़कों को अवरूद्ध होना आम बात हो गई। इसके चलते बीमारों और प्रसूताओं को अस्पताल तक पहुंचने में दम तक तोड़ना पड़ रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मानसून के चलते प्रसूताओं को चिह्नित कर पहले ही अस्पतालों में भर्ती करने को कहा है। इसके बावजूद कई लोग घरों में ही रह रहे है। इससे प्रसूताओं का जीवन खतरे में पड़ने आशंका को बल मिल रहा है। गनीमत यह रही कि कंडारा की प्रसूता संतोषी देवी का वाहन में ही सुरक्षित प्रसव हो गया।