गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आई आपदा से आवासीय भवनों तथा दुकानों में मलवा भर गया था। जिला प्रशासन की पहल पर मलवा हटाने के साथ ही उसका निस्तारण भी किया जा रहा है।
थराली क्षेत्र में आई आपदा में सगवाडा, थराली, चेपडों में भारी नुकसान हुआ था। सगवाडा में एक भवन, थराली में आठ भवन पूर्वतया क्षतिग्रस्त हो गया था। आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों में सगवाडा में दो, थराली में 10 तथा चेपडों में तीन, आंशिक क्षतिग्रस्त दुकानों में थराली में छह तथा चेपडों में 41 भवन शामिल है जबकि आंशिक क्षतिग्रस्त थराली में 11 तथा चेपडों में 27 शामिल है। जिन भवनों में मलवा भरा है इसमें सगवाडा में एक थराली में सात चेपडों में तीन, दुकानों में मलवा भरा है उनमें थराली में 11 और चेपडों में 68 शामिल है। मलवा भरे दुकानों और मकानों से मलवा हटाए जाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है।
आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अल्ला दिया ने बताया कि मलवा हटाने के कार्य के लिए 18 मजदूर लगाए गए हैं। इनमें से 10 मजदूर थराली में और आठ मजदूर चेपड़ो में कार्यरत हैं। थराली क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता दिनेश पंवार एवं अंकित की निगरानी में तथा चेपड़ो बाजार में अपर सहायक अभियंता देवेंद्र प्रसाद की देखरेख में दुकानों और घरों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है।
जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए मलबा निस्तारण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग