मंगलौर : कोतवाली मंगलौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बसवाखेडी में बने उप सामुदायिक केंद्र बसवाखेडी में चोरो ने दूसरी बार धावा बोलकर वहां से बैटरी चोरी कर ली हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि उप सामुदायिक केंद्र बसवाखेडी से चोरो ने केंद्र का ताला तोड़कर 02 बैटरी, रजिस्टर और बीपी चेक करने वाली मशीन चोरी कर ली. आपको बताते चले कि कुछ माह पूर्व भी उप सामुदायिक केंद्र से चोरो ने ताला तोड़कर 06 बैटरी चोरी कर ली थी. जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोतवाली मंगलौर पुलिस को दी थी लेकिन अभी तक चोरो का तो पता नही चला. अब देर रात्रि में चोरो ने फिर से उप सामुदायिक केंद्र से 02 बैटरी, रजिस्टर और बीपी चेक करने वाली मशीन को चोरी कर लिया हैं. जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस को सूचना दी गई.

More Stories
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण