गैरसैण (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण के मेहलचौंदी में आयोजित मां गंगा स्वायत सहकारिता की आम बैठक में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया गया।
मेहलचौरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत गठित ग्रामोत्थान परियोजना के तहत मां गंगा स्वायत सहकारिता मेहलचौंरी की आम बैठक में महिलाओं को सरकार की योजनाओं से आच्छादित कर लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया। खंड विकास अधिकारी पवन सिंह कंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी योजनाओं से महिलाओं को आच्छादित कर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। आजीविका समन्वयक मनोज रावत ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत उद्यम अल्ट्रा पुअर के साथ तमाम गतिविधियां संचालित करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही योजनाओं का धरातल पर उतरा जा रहा है। इस दौरान लेखाकार आशा कंडारी ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। ग्राम संगठन के पदाधिकारियों में इस दौरान निदेशक मंडल का चयन भी किया। इसके तहत रंजू देवी को अध्यक्ष मंजू देवी को सचिव, मंजू देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान उप समितियों का भी गठन कर सहकारिता की आगामी कार्ययोजना के तहत प्रस्ताव पारित किए गए।
कलस्टर अध्यक्ष रंजू देवी ने सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान बैठक में सहकारिता की काजल, आशा कंडारी, कविता देवी, लक्ष्मी देवी, दीप्ति मेहरा, कृषि विभाग के उपेंद्र सिंह रावत एसबीआई के शाखा प्रबंधक अनिल गिरी पशुपालन विभाग के गंगा सिंह बिष्ट, दीपक नेगी, एमएंडडी शिवम पोखरियाल समेत तमाम महिलाएं और आजीविका मिशन से जुड़े लोग मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर