देहरादून। उत्तराखंड में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 10 जून तक मानसून प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। आमतौर पर मानसून 15 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार यह करीब पांच दिन पहले आने की संभावना है। अच्छी बात ये है कि इस बार प्रदेश में सामान्य से 6% अधिक बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।
प्री-मानसून बारिश शुरू, पहाड़ों में तेज़ बौछारें
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जून के पहले सप्ताह में ही प्री-मानसून की बारिश देखने को मिलेगी। खास तौर पर पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे पहाड़ी जिलों में तेज बौछारों के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि 5 जून के बाद बारिश में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की फुहारें जारी रहेंगी।
मानसून के बाद और बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आमद के बाद उत्तराखंड में बारिश और भी तेज रफ्तार पकड़ सकती है। प्रदेश में लंबी अवधि का सामान्य औसत वर्षा मानक 87 सेंटीमीटर है। इस बार यह आंकड़ा 108 फीसदी तक पहुंच सकता है, यानी औसत से 6 प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना है।
किसानों के लिए राहत
इस वर्षा के अनुमान से जहां किसानों को सिंचाई की बेहतर संभावनाएं मिल सकती हैं, वहीं भूस्खलन, बादल फटने और नदियों में जलस्तर बढ़ने जैसे खतरे भी मंडरा सकते हैं। ऐसे में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त