मसूरी: मसूरी के भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की फर्जी ईमेल आईडी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा को धमकी भरा मेल भेजा गया है। मेल में मसूरी के सभी लोगों के लोन माफ करने की मांग की गई है, अन्यथा बैंकों में आग लगाने, लूटपाट करने और कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर मारने की धमकी दी गई है।
मेल में रजत अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नाम का उल्लेख करते हुए उन्हें ‘शहर के दबंग नेता’ बताया गया है। इसमें कहा गया कि मांग पूरी न होने पर बैंकों को जलाने-लूटने और कर्मचारियों की हत्या की जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर सचिन शाह ने मसूरी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई और बैंक व कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है।
भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा ने बताया कि यह रजत अग्रवाल की फर्जी ईमेल आईडी है। उन्होंने मसूरी पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कहा कि कुछ लोग मसूरी का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस को तत्काल जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है। आईटी सेल को सक्रिय किया गया है और जल्द खुलासा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश