टिहरी। चम्बा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर बागबाटा के पास कार हादसे एक महिला समेत तीन लोगों के मरने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में दो लोग शिक्षक बताए जा रहे हैं।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे चम्बा की ओर जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके 07-एफजी-2356 बागबाटा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा को भी मौके पर बुलाया गया था। बताया गया कि दुर्घटना में कार सवार 1 महिला और 2 पुरुषों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीमों ने मृतकों के शवों को खाई से निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतकों की पहचान विजय प्रकाश जगूडी (37) पुत्र सुरेन्द्र दत्त जगूडी निवासी गुमानीवाला, सोनू (37) पुत्र हरी राम निवासी मदनपुर, हसनपुर हरिद्वार (वाहन स्वामी/चालक) दोनों अध्यापक राइका सेमन्डीधार तहसील घनसाली और मोनीता पत्नी सोनू निवासी मदनपुर हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी ऋषिकेश-हरिद्वार से ड्यूटी के लिए विद्यालय जा रहे थे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त