चमोली : जिले में पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से संघन चेकिंग की जा रही है। जिसके चलते यहां पुलिस की एसओजी व कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस टीम ने रविवार को जोशीमठ में आर्मी टीसीपी से औली की दिशा में चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से 31 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस की ओर से अवैध शराब ले जा रहे मनोज सिंह नेगी, प्रेम नेपाली और अनुज नेपाली को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धारों में मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक