उत्तरकाशी | चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी आ रही एक बाइक नालूपानी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
विपिन – पैर में फ्रैक्चर
आयुष – हाथ में फ्रैक्चर
धीरज – सामान्य चोटें
तीनों घायलों को CHC डुंडा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विपिन और आयुष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए ARTO उत्तरकाशी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति का जायज़ा लिया। दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन संभावना है कि तेज गति या सड़क की स्थिति के चलते वाहन अनियंत्रित हुआ।

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन
मुख्यमंत्री धामी बोले- युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, आने वाले महीनों में हजारों पदों पर की जाएगी भर्ती
दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश, सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहींः डीएम