गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी को भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति पर गढ़वाल मंडल के पूर्व निदेशक टीका प्रसाद मैखुरी को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मैखुरी ने मंच का प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर मंच के संरक्षक डॉ इन्द्रेश कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का आभार जताया है। टीका प्रसाद मैखुरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेम रावत, सुरेंद्र सिंह खत्री, सुरेंद्र सिंह कनवासी, कैलाश खंडूरी, आशा गोस्वामी, संगीता नगवाल, प्रदीप नेगी, कालिका प्रसाद, विपुल ध्यानी, सुशील ध्यानी, बल्लभ प्रसाद डिमरी ने बधाई देते हुए खुशी जताई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील