उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): चारधाम यात्रा 2024 शुरू होने में कुछ दिन शेष रह गये है। यात्रा के सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस सुरक्षित यात्रा की तैयारियों में लगी है। सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु आज यातायात पुलिस द्वारा निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगोत्री तक दुर्घटना संभावित तीव्र मोड़ो पर कन्वेक्स मिरर लगाये गये। कन्वेक्स मिरर से वाहन चालक मोड़ो पर विपरीत ओर से आ रहे यातायात को बहुत दूर से आसनी से देखकर अपने वाहन को सावधानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यह एक्सीडेंट को रोकने में बहुत मददगार होते है।
More Stories
विकासनगर : कथियान-डांगुठा मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत
विजिलेंस ने LIU दरोगा और हेड कांस्टेबल को 02 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पीएम प्रगति पोर्टल के तहत की भारतनेट, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद रुड़की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट तथा AMRUT 2.0, PM -ABHIM कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए निर्देश