नैनीताल : नैनीताल जिले के ज्योलिकोट आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल की टीम सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे जा गिरा था। SDRF टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल भेजा। दुर्भाग्यवश, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश SDRF व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त