गोपेश्वर (चमोली)। प्रधानमंत्री कृषि सिचांई योजनान्तर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से जड़ी बूटी शोध एंव विकास संस्थान मण्डल गोपेश्वर में आयोजित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर परियोजना निदेशक केके पन्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं सिंचाई मिशन के विषय विशेषज्ञ डॉ. पीके सिंह ने काश्तकारों को सूक्ष्म सिंचाई मिशन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। अपर उद्यान अधिकारी डीपी डंगवाल ने उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी और सहायक विकास अधिकारी नेहा राणा ने कीवी और मशरुम उत्पादन के विषय पर जानकारी प्रदान की। जड़ी बूटी शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सीपी कुनियाल ने काश्तकारों को जड़ी-बूटी कृषिकरण और विपणन को लेकर संचालित योजना और तकनीकी के विषय में जानकारी दी, वहीं विभागीय प्रशिक्षक की ओर से काश्तकारों को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर भारत ड्रिप हॉर्टिकल्चर स्टॉल लगाया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 102 काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में उद्यान प्रभारी रघुबीर सिंह राणा, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक डीएस कांडपाल, पेड़वाले गुरूजी धन सिंह घरिया, शंकर देवरानी, आदि मौजूद थे।

More Stories
भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल