गोपेश्वर(चमोली)। भारतीय रेड क्रॉस की ओर से जीपी कंपनी जोशीमठ में तीन दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीएस यादव ने किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस रेड क्रॉस सचिव सुरेंद्र रावत ने रेडक्रॉस की भूमिका एवं स्थापना पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत के सभी राज्यों में वर्तमान समय में 700से अधिक शाखाएं काम कर रही है। चमोली जनपद में भी भारतीय रेड क्रॉस शाखा आपदा एवं आपातकालीन स्थिति में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रही है। चेयरमेन ओम प्रकाश डोभाल ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षक के रूप में जानकारी देते हुए फर्स्ट एड के लुक लिशन फील के सिद्धांत पर प्रशिक्षण दिया, आपदा एवं दुर्घटना में वर्गीकरण के महत्व को समझाया। डॉ. नेहा रावत प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण देते हुए बताया कि चौकिंग यानी गले में कुछ फंस जाने पर क्या करे और सही समय पर इसका समाधान नहीं किया तो यह जान लेवा हो सकता है।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव
जल से विषैले प्लास्टिक प्रदूषकों को तेज़ी से हटाने के लिए आईआईटी रुड़की ने नैनो-सक्षम सफलता की विकसित
सेखी बगारने लिए मानक से अधिक शस्त्र रखने वालों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के एक झटके में लाइसेंस निरस्त