हरिद्वार : आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) वर्ष 2026 तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) वर्ष 2027 में प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में दिनांक 16-03-2027 को अपर जिलाधिकारी / जिला जनगणना अधिकारी पिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में जनपद के समस्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नामित मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार तथा जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तराखंड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार एवं अमीर आलम द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना संबंधी पोर्टल एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आगे चार्ज स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तम सिंह, यश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश