बद्रीनाथ : घस्तोली से एक खराब थार वाहन (UK07HH 7712) को लेकर आ रहा एक ट्रक (UP81CT 7683) मूसापानी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस, सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
इस दर्दनाक हादसे में मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) निवासी 21 वर्षीय मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर बद्रीनाथ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, वाहन में सवार दूसरे व्यक्ति जितेन्द्र (47 वर्ष, निवासी मथुरा) पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में देवदूत बने सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई और आपसी तालमेल ने एक बार फिर संकट के समय मानवीय जीवन की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को साबित किया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा प्राथमिकता: सीसीटीवी, ड्रोन और स्वास्थ्य सेवाओं के बीच शिवभक्तों के लिए बनाया सुरक्षित कांवड़ मार्ग
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम का शुभारंभ