गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर रात को ट्रक दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात ट्रक (यूके 11-2881) जयकंडी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। उसे रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग