थराली : चमोली के कुलसारी- नैल- ढालू मोटर मार्ग पर गुमटा तनोली तोक पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में दर्शन राम (56) पुत्र लूती राम, निवासी ग्राम पास्तोली व दिनेश चन्द्र जोशी (60) पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम नैल की मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस तथा डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां सवार दोनों व्यक्ति चित अवस्था में मिले। जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित किया। जिसके पश्चात राजस्व पुलिस के द्वारा दोनों शवो पंचायतनामा कर शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किया जा रहा है।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर