कोटद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज 10 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार व सीआईयू टीम द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कौडिया रेलवे फाटक से आज कौडिया कैम्प की तरफ मजार के गेट के पास से दो युवकों संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया जिनकी चेकिंग करने पर दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 120 ग्राम स्मैक (सोहेल उम्र- 21 वर्ष , निवासी-पथरी हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब उम्र- 20 वर्ष, निवासी- धनपुरा हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक) बरामद हुई । युवकों से स्मैक बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-152/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।
नाम पता अभियुक्त
- सोहेल (उम्र- 21 वर्ष) पुत्र मांगा हसन, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार।
- साहिब (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र कय्यूम, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार।
बरामदगी
- अभियुक्तगणो के कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभाग 36 लाख रू0/-)
- (सोहिल के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद)

More Stories
SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश की पहली “Land Border District SPs Conference-2026” नई दिल्ली में आयोजित, डीजीपी दीपम सेठ सहित उत्तराखण्ड के पांचों अन्तरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने किया प्रतिभाग
उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी