देहरादून : राजधानी देहरादून में देर रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। लगातार होती बारिश के चलते कारगी क्षेत्र स्थित मदीना मस्जिद कॉलोनी में शहीद अंसारी का दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हालांकि गनीमत यह रही कि मकान के गिरने की आशंका को भांपते हुए परिजनों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। अन्यथा इस हादसे में जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती थी। बारिश का असर पूरे शहर में देखने को मिला। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, वहीं कई जगहों पर पुश्ते टूटने से खतरा और बढ़ गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटा जा सके।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी