रुद्रप्रयाग : आज सुबह भुनालगांव क्षेत्र में रीछ ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में गांव की निवासी बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह एवं शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह (दोनों निवासी ग्राम भुनालगांव) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले के दौरान रीछ ने दोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे भारी मात्रा में रक्तस्राव हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत घटना की सूचना पर बक्सीर की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार एवं मरहम-पट्टी प्रदान की गई। शशि देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को हेली सेवा के माध्यम से अगस्तमुनि लाया गया जहां से एम्बुलेंस के माध्यम आए दोनों महिलाओ को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भर्ती किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश द्वारा बताया गया कि दोनों महिलाओ को बक्सीर के प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद दोनों घायल महिलाओ को हेलीकॉप्टर के माध्यम आए अगस्तमुनि लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों का इलाज करेगी टीम को पहले ही अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।



More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर