गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र नीती घाटी के झेलम-भापकुंड के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दो युवकों का शव बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार सलुड डुंग्रा निवासी अंकुष चौहान उर्फ सागर चौहान जो कि सीमांत नीती घाटी स्थित टिम्मरसैण महादेव मंदिर में चल रहे कार्य में सिविल जेई के रूप में कार्य था। बीते 21 जून को अपने एक साथ जोशीमठ के न्यू रविग्राम निवासी प्रदीप नेगी के साथ कार से अपने कार्य क्षेत्र टिम्मरसैण गया था। एक दिन वहीं रूकने के बाद दूसरे दिन 22 जून को अपने घर वापस लौट रहे थे, लेकिन दोनों ही घर नहीं लौट पाए। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो गुरूवार को उनकी कार झेलम-भापकुंड के बीच एक स्थान पर खाई में दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया।
वर्चुअल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सड़क से नीचे गहरी खाई में मिली कार सवार दोनों युवकों के शव भी बरामद कर लिए गए है।

More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम