पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लॉक की बदहाल सड़कों से गुस्साए उक्रांद कार्यकर्ताओं ने लोनिवि कार्यालय पर ताले जड़े। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित रहा। डक्रांद कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों को लेकर लोनिवि कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन के बीच तालाबंदी की। इसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सड़कों की सुधारीकरण की दिशा में तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सरकार तथा विभागीय उपेक्षा पर जमकर तंज कसे गए। उक्रांद ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर नैल, जिलासू, पोखरी, हापला-हनोली, उडामाडा-रौता, विनगढ़-कुजासू, कनकचौरी-पोगठा, गोदीगिवाला, वनखुरी, थालाबैड़, ताली-कनसारी, गनियाला-रौता, बामनाथ, सेमी-सरणा, रानो-सरमोलाखाल, हापला-गोपेश्वर, पोखरी-कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग-गोपेश्वर मोटर मार्गों के सुधारीकरण पर जोर दिया। कहा कि इन मार्गों पर दुर्घटना से कई जाने चली गई है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बल देते हुए निगरानी समिति बनाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह नेगी, बीरु सजवाण, ऊमा शंकर नेगी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, सचिन बिष्ट, यदुवीर नेगी, अशोक बिष्ट, खुशराज, मनोज भंडारी, अरुण शाह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहम्मद तस्दीक उद्दीन ने बताया कि जिलासू-सरणा मोटर मार्ग पर 5 किमी सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य जारी है, जबकि सेमी-मासो मोटर मार्ग पर भी कार्य प्रगति पर है। अन्य मार्गों के सुधार और डामरीकरण कार्यों के लिए आगणन शासन को भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More Stories
प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा