कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये है।
इसी क्रम में आपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय सिविल जज कोटद्वार द्वारा वाद संख्या 427/2018 तथा न्यायालय सिविल (जज जू0डि0/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्र0 क्षे0 में वाद संख्या 3141/2023, धारा-138 एनआई एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त 1.दिनेश नौटियाल को सिद्धबली बैरियर कोटद्वार से, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा वाद संख्या-1027/2024 ,धारा 323/325/427 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त 1.सुनील बिष्ट उर्फ सोनू. 2.बिजेन्द्र उर्फ बंटी, 3.नवबहार, 4. दीपक कुमार, 5. रीना कुल छह को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा सभी वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता वारण्टी अभियुक्त
1. दिनेश नौटियाल पुत्र जगदीश नौटियाल निवासी शिवपुर कोटद्वार पोस्ट पदमपुर थाना कोतवाली कोटद्वार
2. सुनील बिष्ट उर्फ सोनू (उम्र 40 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 52 जशोधरपुर पॉवर हॉउस कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल
3. बिजेन्द्र उर्फ बंटी (उम्र 29 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 52 जशोधरपुर पॉवर हॉउस कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल
4. नव बहार (उम्र 53 वर्ष) पुत्र मंगू सिंह निवासी काशीरामपुर कोडिया, कोटद्वार
5. दीपक कुमार (उम्र 24 वर्ष) पुत्र मंटू भोले निवासी कोरिया कैंप कोटद्वार
6. रीना (उम्र-22 वर्ष) पत्नी मंटू भोले निवासी कोरिया कैंप कोटद्वार

More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग