टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आपदा प्रभावित क्षेत्र रगड़ गांव एवं कुंड के लिए हेली सेवा के माध्यम से खाद्यान्न उठान कार्य का कार्य किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि उनके विभाग द्वारा आज शनिवार को तहसील धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र रगड़ गांव एवं कुंड के लिए हेली सेवा के माध्यम से खाद्यान्न उठान कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुंड के लिए गेहूं, चावल एवं नमक सहित 16 कुंटल का खाद्यान्न उठान कर लिया गया है। इसी प्रकार 32 कुंटल का खाद्यान्न उठान का कार्य रगड़ गांव के लिए शाम तक कर लिया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक शाह, खाद्य पूर्ति निरीक्षक हिमानी गैरोला, पूर्ति सहायक विनीत सेमवाल आदि अन्य मौजूद हैं।


More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड