27 July 2024

विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक हुआ पास, अध्यक्ष राज्य गो सेवा आयोग डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तराखंड सरकार का किया आभार व्यक्त

 

देहरादून : उत्तराखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक चर्चा के बाद विधिवत पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कहा कि उत्तराखंड देश का UCC लागू करने वाला पहला राज्य हो गया है इससे सभी धर्म समुदायों में विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और विरासत के लिए एक कानून का प्रावधान मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समान नागरिक संहिता के इस विधेयक से जाति, धर्म, क्षेत्र व लिंग के आधार के भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानून में एकरूपता लाने के प्रयास किया गया है इससे देश की अखंडता और एकता और मजबूत होगी।

उत्तराखंड राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने समान नागरिक संहिता पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूरी कैबिनेट और विधायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है कि उत्तराखंड ने सभी का ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता की पहल की है जो आने वाले समय में पूरे देश के लिए नजीर का काम करेगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना, संपत्ति के बंटवारे से लेकर अन्‍य तमाम विषयों को लेकर सभी धर्मों के लिए एक समान कानून बन जाएगा। जो वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांत और संविधान निर्माताओं के विचारों को आगे बढ़ाने वाला है ।