हरिद्वार : रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के आगामी 06 जनवरी,2024 को प्रस्तावित जनपद हरिद्वार भ्रमण के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल तथा सम्बन्धित अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल स्वामी दर्शनानन्द गुरुकुल महाविद्यालय आदि का व्यापक व सघन निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्दरखने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, एसपी ट्रैफिक अजय गणपति, इंटेलीजेंस के अधिकारी, एसडीएम सदर अजय बीर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ जूही मनराल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, ईई यूपीसीएल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।




More Stories
निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय