- गूलरभोज रेलवे स्टेशन जनपद- ऊधमसिंह नगर से लगभग 300 मी0आगे पोल संख्या-: 38 व ठंडी नाला के बीच में रेल पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर रखा गया
- मौक़े पर जाकर थाना प्रभारी जीआरपी काठगोदाम द्वारा अन्य अधिकारियो के साथ जाकर किया मुआयना
- वैधानिक कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है
गूलरभोज : 10 जून 2025 को गूलरभोज रेलवे स्टेशन, जनपद उधमसिंह नगर से लगभग 300 मी0आगे पोल संख्या-: 38 व ठंडी नाला के बीच रेल पटरियों से लगी हुई लोहे की अर्थिंग पत्तियो को असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर रखना प्रकाश में आने पर आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ निरीक्षक, थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम नरेश कोहली, प्रभारी लालकुआं, STF टीम कुमायूं परिक्षेत्र वअन्य अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच कर घटना का मुआयना किया गया। जांच में वर्तमान में कोई जनहानि नहीं है, ट्रेन यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। जॉइंट नोट बनाने की कार्रवाई प्रचलित है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया गतिमान है। मौके पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां