चमोली। थराली क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई। सगवाड़ा गांव में मलबे के साथ एक मकान पूरी तरह बह गया। तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद राजस्व टीम और डीडीआरएफ को मौके पर भेजा गया है। टीम के पहुंचने के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा।
ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने बताया कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। गौरतलब है कि 22 अगस्त को इसी गांव में एक मकान टूटने से एक युवती की मौत हो गई थी। अब 3 सितंबर की रात को एक और घर मलबे में समा गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा