देहरादून : श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए अपने विभागीय ढांचें को भी चुस्त – दुरुस्त करने में लगी हुयी है। इस क्रम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने समिति के लिए अपर मुख्य कार्याधिकारी का नया पद स्वीकृत किया है। इस पद पर प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) संवर्ग का अधिकारी तैनात होगा।
प्रदेश के धर्मस्व व संस्कृति सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। केदारनाथ धाम की विकट भौगोलिक परिस्थितियों और भारी यात्री संख्या को देखते हुए बीकेटीसी ने व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और उनके पर्यवेक्षण के लिए एक अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करने का शासन से अनुरोध किया था। इस पर शासन ने अपर मुख्य कार्याधिकारी का पद सृजित करते हुए पीसीएस स्तर के अधिकारी को अपर मुख्य कार्याधिकारी के रूप में तैनात करने की अनुमति प्रदान की है।


More Stories
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र